shootingstar main

शूटिंग स्टार  कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न (Shooting Star Candlestick Chart Patterns)

0 minutes, 12 seconds Read

शूटिंग स्टार  कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न (Shooting Star Candlestick Chart Patterns)

शूटिंग स्टार  कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न (Shooting Star Candlestick Chart Patterns):- कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न को जापानी कैंडलस्टिक चार्ट भी कहा जाता है, तकनीकी विश्लेषण में उपयोग किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण फाइनेंशियल टूल में से एक हैं। कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न का उपयोग स्टॉक में हमेशा इक्विटी, फॉरेक्स, करेंसी और कमोडिटी ट्रेडिंग आदि प्राइस के उतार-चढ़ाव पर नज़र रखने के लिए किया जाता है। सिंगल कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न कई तरह के होते हैं। जिनमें से एक शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न हैं। जो सिंगल कैंडल द्वारा बनता हैं। इन्हें सही ढंग से पढ़कर और समझकर खरीद(Buy) या बिक्री(Sell) ऑर्डर को एक्सेक्यूट करना महत्वपूर्ण है।

 

शूटिंग स्टार  कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न (Shooting Star Candlestick Chart Patterns):-

शूटिंग स्टार  कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न की रचना सिंगल कैंडल के द्वारा बनता हैं। इसमें रंग का कोई महत्व नहीं होता है, कैंडल का रंग (Color) लाल (Red) या हरा (Green) हो सकता  है। शूटिंग स्टार  कैंडल अप ट्रेंड में एकदम उपर टॉप (Top) में बनना चाहिए।

शूटिंग स्टार  कैंडल (Shooting Star Candle) बनने से पहले स्टॉक अप ट्रेंड में होता है, प्राइस और उपर जाता रहता है।

शूटिंग स्टार कैंडल की बॉडी तो बहुत छोटी होती है, लेकिन अपर शैडो (Upper Shadow) उसकी बॉडी से दोगुनी या उससे अधिक होती है, जबकि इसकी लोअर शैडो (Lower Shadow) नहीं होती है, अगर लोअर शैडो होती भी है, तो बहुत ही छोटी होती है।

इस तरह एक शूटिंग स्टार कैंडल बनने से आगे  के लिए अनुमान लगाया जाता है, कि स्टॉक का जो पिछला तेजी (Uptrend) चला आ रहा था, वो अब ख़त्म  हो जायेगा और अब आगे मार्केट बेयरिश रहेगा, इसलिए ट्रेडर को सही से कैंडल को समझकर बिकवाली (Sell) ऑर्डर को एक्सेक्यूट करना चाहिए, और शार्ट पोजीशन (Short Position) बनानी  चाहिए। शूटिंग स्टार कैंडल की संरचना नीचे दी गई है।

shooting

 

 

shootin2

 

 

  पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद ! आप अपने विचार को निचे कमेंट में लिख सकते है।

                                                                              !! धन्यवाद  !!

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *